जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोसीर में बने सब स्टेशन में बिजली ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से बिजली ठेका कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर पामगढ़ के बिजली स्टेशन का घेराव किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को तेज आंधी तूफान और बारिश से ग्राम कोसीर ने सब स्टेशन से बिजली बंद हो गई थी। रात में सब स्टेशन से बिजली को ठीक करने के लिए बिजली ठेका कर्मचारी हीरा कुमार कश्यप उम्र 30 साल अपने सहयोगियों के साथ बिजली को ठीक करने पंहुचा हुआ था। बिजली ठीक करने के दौरान लटक रहे बिजली का तार उसके गले में आकर चिपक गया जिससे बिजली कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घटना की जानकारी होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने पामगढ़ बिजली स्टेशन पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर घेराव किया। वहीं मृतक हीरा कुमार कश्यप के परिजनों को अन्य बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एक लाख रूपये सहयोग के रूप में दिया है।