फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: थाने में हाजिर हुए शहर के बदमाश, होली और लोस चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी गई हिदायत

Wed, 28 Feb 2024 04:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर पुलिस द्वारा मंगलवार की रात को शहर के सभी गुंडा बदमाशों को थाने में हाजिर किया गया, जहां उन्हें होली के साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
शहर के बदमाशों ने थाने में लगाई हाजिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर पुलिस द्वारा मंगलवार की रात को शहर के सभी गुंडा बदमाशों को थाने में हाजिर किया गया, जहां उन्हें होली के साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही गई है, पुलिस का कहना है कि गुंडों बदमाशों की हर हरकतों पर पुलिस की नजर है, अगर कोई भी परेशानी खड़ा करता है तो उसे जेल जाना पड़ेगा, ये बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कही। 

विज्ञापन

 
बस्तर पुलिस ने बताया कि होली त्यौहार और लोकसभा चुनाव में शांति और सुरक्षा बनाये रखने के मद्देनजर जगदलपुर शहर के सभी निगरानी-गुण्डा बदमाश तथा जिले के थानों के चिन्हित गुंडा बदमाशों को सम्बंधित थानों एवं सिटी कोतवाली थाना में हाजिर किया गया, जिसमें थाना कोतवाली क्षेत्र के छह निगरानी बदमाश 1. विकासदास पिता बालकदास नि० महारानी वार्ड जगदलपुर, 2. अजय सोनी पिता शंभू सोनी नि० महारानी वार्ड जगदलपुर, 3. गुड्डा उर्फ लखन पिता कुटम पिल्ले सा० कुम्हारपारा, 4. बंगाली उर्फ राजकुमार पिता लक्ष्मण सा० ईतवारी बाजार जगदलपुर, 5. राजा उर्फ सुंदर पिता गंगासिंह ठाकुर सा० प्रताप गंजपारा जगदलपुर, 6. विक्की पाण्डे उर्फ चंकी पाण्डे पिता रामसागर सा० पनारापारा जगदलपुर को बुलाया गया।  

वहीं थाना परपा क्षेत्र के पांच निगरानी गुण्डा बदमाश- 1 मनिराम पिता सुकमन निवासी खपारभट्टी , 2 पोयामी चैतु पिता टुलू निवासी एराकोट पांडुपरा , 3 बीजो पिता बोटी निवासी एराकोट ,4 तुलाराम सेठिया पिता कनाराम सेठिया निवासी केशलूर , 5 दनती उर्फ संजय नाग पिता रघुनाथ निवासी परपा मडियापारा शामिल है, 
विज्ञापन


वहीं थाना बोधघाट क्षेत्र से 14 निगरानी गुण्डा बदमाश 1 शंकर राव पिता नागेश्वर राव निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी , 2 यजमन पिता करामज वेग निवासी गंगामुंडा , 3 रौनक उर्फ हरमीत सिंह पिता विंदर सिंह निवासी शांति नगर , 4 राजा पिता राजेन्द्र ध्रुव निवासी तेतरखुटी , 5  दिलीप रावत पिता तिलक रावत निवासी आकाश नगर, 6 चना बाबू उर्फ भूपेन्द्र नाग  पिता स्व अमृत नाग निवासी तिरंगा चौक ,7 बादल पिता मोहन नाग निवासी बैला बाज़ार , 8 हेमंत उर्फ टाकलू उर्फ छोटू पिता राजेन्द्र ध्रुव निवासी महाराणा प्रताप वार्ड , 9 तुलसी श्रेष्ठ उर्फ़ छोटू उर्फ़ नेपाली निवासी बलीराम कश्यप वार्ड  , 10 आदित्य पिता भोला मत्र निवासी मेटगुडा , 11 राजेश सेट्ठी पिता शन्मुख सेट्ठी निवासी गाँधी नगर वार्ड ,12 जितेन्द्र उर्फ जीतू सोनी पिता रामदास सोनी निवासी शांति नगर, 13 सूरज उर्फ़ गडरा पिता सुशील मंडावी निवासी गाँधी नगर वार्ड ,14 राज कुमार पिता रामानन्द दास निवासी अनुपमा चौक।  कुल 25 निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाश थाना पहुँचे। वर्तमान स्थिति निकट भविष्य में होने वाले होली त्यौहार व लोकसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अपराधिक घटना नही करने का कड़ी हिदायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें