फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मुर्गियों से भरा वाहन पेड़ से टकराया, एक की मौके पर ही मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Tue, 27 Feb 2024 02:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

इस हादसे मे लक्की की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं इस घटना में वाहन में भारी हुई कइयों मुर्गियां भी हादसे के चलते उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
मुर्गियों से भरा वाहन पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर एनएच 30 में बीती रात मुर्गियों से भरी पिकअप पेड़ से जा टकराई, इस दुर्घटना में जहां परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया है। वहीं घटना के बारे में बताया गया कि पिकअप वाहन धमतरी से कोंडागांव की ओर आ रही थी। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी निवासी लक्की नागरची और ईश्वर साहू चालक ग्राम हरनचिरई निवासी दोनो पिकअप वाहन में सवार होकर धमतरी से मुर्गी लेकर जगदलपुर डिलवरी करने के लिये आ रहे थे, इसी दौरान नेशनल हाइवे पर झूलनाडीही के पास रोड किनारे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। 

 

इस हादसे मे लक्की की मौके पर ही मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे बेहतर उपचार के लिए फरसगांव अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं इस घटना में वाहन में भारी हुई कइयों मुर्गियां भी हादसे के चलते उनकी मौत हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर फरसगांव पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें