फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पीएम मोदी की आमसभा के लिए लालबाग मैदान सजकर तैयार, कार्यकर्ताओं में उत्साह, किए व्यापक इंतजाम

Sun, 01 Oct 2023 12:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर (बस्तर)

सार

जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा के लिए लालबाग मैदान सज रहा है। जहां से 3 अक्तूबर को पीएम मोदी बस्तर की जनता को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की सभा को सुनने आने वाले लोगों के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे है।
विज्ञापन
लालबाग मैदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा के लिए लालबाग मैदान सज रहा है। जहां से 3 अक्तूबर को पीएम मोदी बस्तर की जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा को सुनने आने वाले लोगों के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे है। जिसके लिए तीन विशाल डोम बनाने का काम जोरों-शोरों से जारी है।

विज्ञापन

बार-बार बिगड़ते मौसम का ध्यान रखते हुए तीनों डोम वाटर प्रुफ होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाओं में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए लोगों के बैठने के लिए लालबाग मैदान के बड़े हिस्से को घेरा गया है। सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं। 

2018 में पीएम मोदी ने लालबाग मैदान में की पहली आमसभा
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा लालबाग मैदान में वर्ष 2018 को हुई थी। भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्साह से नरेंद्र मोदी के बस्तर आगमन और उनकी आमसभा की तमाम तैयारियों को पूरा करने में जुटी है। सभा में आने के लिए सभी समाज के प्रमुखों से भेंट कर भाजपा के नेता, पदाधिकारी आमंत्रण पत्र देकर समूचे समाज को ससम्मान आमंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन


आमसभा के लिए नेताओं को सौंपा अलग-अलग दायित्व 
वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों से जीवंत संपर्क बनाकर सभा के लिए निमंत्रित किया जा रहा है। भाजपा के बड़े नेता रोज शाम को बैठकें कर संपन्न कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में किसी भी तरह की कमी ना होने के निर्देश दिए गए है। जिसमें भाजपा के सभी बडे़ नेताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपा गया हैं।


पीएम मोदी की आमसभा होगी ऐतिहासिक 
भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा ऐतिहासिक होगी। पीएम मोदी भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। जिनके कुशल नेतृत्व में बीते नौ वर्ष में देश तरक्की की राह में तेजी से आगे बढ़ा हैं, मजबूत हुआ है। आमजनता के लिए केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर आगमन से क्षेत्र की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। सभा की सभी तैयारियां तेजी से पूर्ण की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें