फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: मेडिकल कॉलेज में नर्सों की हड़ताल खत्म; प्रशासन बोला- एक सप्ताह में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Thu, 22 Jun 2023 02:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

अपर कलेक्टर हरेश मंडावी ने यह भी कहा की स्टाफ नर्स के लिए जो 500 क्वार्टर बनने के लिए जमीन है उसका भी निरीक्षण किया जाएगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए स्टाफ नर्स ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है।
विज्ञापन
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में हड़ताली नर्सों से बात करते अफसर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में नर्सों की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई। उनकी हड़ताल के 24 घंटे के अंदर ही कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन झुक गया। नर्सों की मांगों को स्वीकार करते हुए खाली पदों पर जल्द भर्ती करने की बात कही गई है। साथ ही एक सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया है। प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर हड़ताली नर्सों से बात करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद स्टाफ नर्स अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर रही हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सों की हड़ताल: कहा- क्षमता से कम स्टाफ, मानसिक दबाव से परेशान; परिसर में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ की उप प्रांताध्यक्ष अनशिला बैंस ने बताया कि अधीक्षक कार्यालय के बगल हॉल में गुरुवार सुबह कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन के साथ बैठक हुई थी। इसमें प्रशासन ने एनआरएचएम की ओर से 12 स्टाफ नर्स, लक्ष्य की ओर से लेबर वार्ड के लिए स्टाफ, डीएमएफडी की ओर से 27 खाली पदों पर नई भर्ती करने की बात कही है। दैनिक वेतन भोगी के माध्यम से भी स्टाफ की भर्ती होगी। एक हफ्ते के अंदर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और जल्द से जल्द स्टाफ को ड्यूटी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा हॉस्पिटल में जो पद रिक्त है, उसे व्यापमं के माध्यम से भरा जाएगा। साथ ही बस की सुविधा मिलेगी। जिसके लिए पास सिस्टम लागू किया जाएगा। वहीं अपर कलेक्टर हरेश मंडावी ने यह भी कहा की स्टाफ नर्स के लिए जो 500 क्वार्टर बनने के लिए जमीन है उसका भी निरीक्षण किया जाएगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए स्टाफ नर्स ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। कॉलेज प्रबंधन ने भी स्टाफ नर्स की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें