जगदलपुर के तोकापाल पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने एक बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। एक हादसे में एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा पुलिस ने बताया कि साडगुड़ निवासी संतलाल नाग पिता फुलदेव 24 वर्ष अपने दोस्त सुखलाल को बाइक से लेकर साड़गुड़ से कुरेंगा शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह से वापस लौटने के दौरान तोकापाल पेट्रोल पंप के पास गीदम की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलरो चालक उसे चपेट में लेते हुए सड़क किनारे जा घुसा। हादसे में संतलाल की जहां मौके पर मौत हो गई। वहीं, घायल को मेकाज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक का एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। वहीं, मृतक वाहन चलाने का काम भी करता था, युवक की मौत की खबर का पता चलते ही परिवार में शोक की लहर छा गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।