फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Encounter: पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, आधे घंटे तक हुई गोली बारी में एक माओवादी ढेर

Fri, 05 Apr 2024 06:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के गमपुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। जिसके बाद नक्सली मौके से भाग निकले, पुलिस के द्वारा इलाके में सर्चिंग करने पर वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के गमपुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। जिसके बाद नक्सली मौके से भाग निकले, पुलिस के द्वारा इलाके में सर्चिंग करने पर वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया। फिलहाल मारे गए नक्सली की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है वहीं पुलिस टीम के द्वारा इलाके की सर्चिंग की जा रही है। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में पुलिस जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया वहीं कुछ नक्सलियों के घायल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है, वही पुलिस फोर्स अंदर जंगल मे ही मौजूद है और इलाके की सर्चिंग कर रही है, यह पूरा मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 
 

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरंगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार, गमपुर के जंगल में बड़ी संख्या में इनामी नक्सली मौजूद हैं और बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बड़े ऑपरेशन की तैयारी कर रहे है, इसी सूचना के आधार पर 4 अप्रैल की शाम जवानों की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया, 5 अप्रैल की सुबह इसी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 30 मिनट तक फायरिंग हुई, पुलिस जवानों को भारी होता देख नक्सली भाग निकले। 

 

वहीं मुठभेड़ रुकने पर जवानों ने इलाके की सर्चिंग करने पर एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है, इसके अलावा कई जगह खून के निशान भी पाए गए हैं  पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ में और कई नक्सली घायल हुए हैं जवान जब वापस लौटेंगे तो और अधिक जानकारी मिल पाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें