फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: हाता ग्राउंड और सिटी ग्राउंड उप समिति की बैठक, कलेक्टर बोले- संवार कर रखें शहर की विरासत

Tue, 21 Nov 2023 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कलेक्टर विजय ने बैठक के दौरान कहा कि बस्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के इन दोनों खेल मैदानों को अच्छा बनाकर रखना जरूरी है। 
विज्ञापन
हाता ग्राउंड और सिटी ग्राउंड उप समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के ह्रदय स्थल में स्थित हाता ग्राउंड और सिटी ग्राउंड शहर की विरासत है, इसे भावी पीढ़ी के लिए सजाकर और संवारकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बात कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कलेक्टोरेट के आस्था कक्ष में बस्तर स्टेडियम एवं खेल मैदान संचालन व संवर्धन समिति के हाता ग्राउंड एवं सिटी ग्राउंड उप समिति की बैठक में कही।बैठक में हाता ग्राउंड एवं सिटी ग्राउंड के बेहतर रखरखाव सहित उपयोग के लिए विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


कलेक्टर विजय ने बैठक के दौरान कहा कि बस्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के इन दोनों खेल मैदानों को अच्छा बनाकर रखना जरूरी है। जो अधोसंरचना बनाया गया है उसे खिलाड़ी स्वयं अपना समझकर उपयोग करें। इस दिशा में सकारात्मक प्रयास हम सभी मिलकर करेंगे। 

कलेक्टर ने दोनों खेल मैदान में जरूरी अधोसंरचना विकास सहित आवश्यक रखरखाव के लिए नगर निगम आयुक्त की अध्यक्षता में आवश्यक पहल किये जाने कहा। जिसके तहत ग्रास कटर मशीन, पानी की व्यवस्था, सुरक्षा गार्ड इत्यादि शामिल है। जगदलपुर शहर के उक्त दोनों खेल मैदान के विकास एवं रखरखाव के लिए उप समिति के सदस्यों ने भी अपने अमूल्य सुझाव दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे तथा दोनों खेल मैदान से सम्बंधित उप समितियों के सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें