फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सेट टॉप बॉक्स को छूते ही करंट की चपेट में आई जयमति, उपचार के दौरान तोड़ा दम, परिजनों का बुरा हाल

Tue, 14 May 2024 03:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

घटना के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडापाल में रहने वाले सुकु कश्यप की बेटी टीवी देखने के लिए सेट टॉप बॉक्स को छूते ही करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को बच्ची के पीएम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।  

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि सुकु कश्यप की 12 वर्षीय बेटी जयमति जो मुंडापाल गांव के स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा थी। सोमवार की रात को घर में टीवी देखने के लिए जैसे ही सेट टॉप बॉक्स को पकड़ा तभी करंट लगने के कारण बेहोश हो गई। जयमति के बेहोश होते ही घर में मौजूद बच्चों ने आसपास के लोगों के साथ ही परिजनों को सूचना दिया। बच्ची को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजननों को सैंप दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें