फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: नक्सलियों ने शिव मंदिर की पगडंडी पर लगाया तीन किलो का आईईडी विस्फोटक, जवानों ने किया निष्क्रिय

Sun, 12 Feb 2023 08:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

सीतापुर कैंप से कुछ दूरी पर शिवमंदिर से करीब 50 मीटर दूर पगडंडी मार्ग पर 3 किलो वजनी एक आईईडी बरामद किया गया। बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से बम को डिफ्यूज कर दिया हैं।
 
विज्ञापन
जवानों ने डिफ्यूज किया आईईडी विस्फोटक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की करतूतें जारी हैं। इस पर जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने शिव मंदिर मार्ग की पगडंडी पर ही आईईडी प्लांट कर दिया। समय रहते पता चलने पर जवानों ने रविवार को उसे बरामद कर निष्क्रिय कर दिया। बरामद किया गया विस्फोटक तीन किलों का था। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




पुलिस ने बताया कि उसूर ब्लाक के सीतापुर और आवापल्ली के बीच रविवार को रोड ओपनिंग पर सीआरपीएफ 196 बटालियन व  जिलाबल के जवान निकले थे। इस दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे सीतापुर कैंप से कुछ दूरी पर शिवमंदिर से करीब 50 मीटर दूर पगडंडी मार्ग पर 3 किलो वजनी एक आईईडी बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलने पर बीजापुर बम स्क्वॉड दस्ता मौके पर पहुंच गए। बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से बम को डिफ्यूज कर दिया हैं। इससे जहां एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं नक्सलियों के मंसूबे पर एक बार फिर पानी फिर गया हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें