जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली के पास शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के डिलमिली के पास शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भिजवाया गया, वहीं मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि गीदम की ओर से एक तेज रफ्तार कार जगदलपुर की ओर जा रही थी कि अचानक डिलमिली के पास अचानक से ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने से सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकती लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच शव को बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।