फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: महिला को थी शराब पीने की आदत, पति ने मना किया तो गुस्साई पत्नी ने जहर खाकर मौत को लगाया गले

Sat, 29 Jun 2024 11:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के करपावंड थाना क्षेत्र के सोनपुर में एक महिला ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि महिला को शराब पीने की आदत थी। पति द्वारा उसे बार-बार शराब पीने की बात को लेकर समझाया जाता था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने जहर का खा लिया।
विज्ञापन
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के करपावंड थाना क्षेत्र के सोनपुर में एक महिला ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि महिला को शराब पीने की आदत थी। पति द्वारा उसे बार-बार शराब पीने की बात को लेकर समझाया जाता था। इसी बात से नाराज होकर महिला ने जहर का खा लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेकाज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोनपुर निवासी महिला शराब पीने की आदि थी। पति खेती किसानी का काम करता था, उनके पांच बच्चे हैं। महिला शराब की लत को छोड़ नही पा रही थी, पति उसे लगातार शराब छोड़ने के लिए समझाता था। इस बार भी पति महिला को शराब छोड़ने के लिए कह रहा था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने जहर खा लिया। महिला को उल्टी करता देख परिजन उसे बकावंड के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जिसके बाद बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर छा गई, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें