फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखेबाज आशिक की करतूत: इंस्टा पर दोस्ती... फिर प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म के बाद फरार; थाने पहुंची पीड़िता

Thu, 11 Jul 2024 06:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद युवक-युवती में प्यार की शुरूआत हुई। लेकिन शादी का झांसा देकर एक और आशिक बेवफा निकला। फिलहाल, युवती ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस वैन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के फरसगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने इंस्ट्राग्राम पर कानपुर के एक युवक से दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं युवक ने उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ संबंध बनाए और उसके बाद भाग गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद युवती ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस महिला की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को तलाश रही है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि फरसगांव में रहने वाली युवती ने करीब साल भर पहले कानपुर के एक युवक से इंस्ट्राग्राम में दोस्ती की थी।

उसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर बात करना शुरू कर दिया। इसी दौरान अपने फोन नंबर एक्सचेंज कर लिए, नम्बर एक्सचेंज होने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के साथ ही प्यार भी शुरू हो गया। जहां युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाते हुए उसे शादी का प्रलोभन भी दिया।
विज्ञापन


युवती भी उसकी बातों में आ गई। इस दौरान युवक-युवती से मिलने फरसगांव भी आया, जहां युवक ने शादी करने की बात कहते हुए उसके साथ अनाचार भी किया। अचानक करने के बाद युवक फरार हो गया। जहां युवती ने अपने साथ हुए इस मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें