मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि बिलासपुर से मुर्गी दाना लेकर आंध्र प्रदेश के गुड़ीवाड़ा जा रहा ट्रक सोमवार की सुबह जैसे ही सुकमा थाना क्षेत्र में पहुँचा तभी अचानक से ट्रक का टायर फट गया जिससे ट्रक में आग लग गई।
सुकमा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक ट्रक मुर्गी दाना लेकर जाने के दौरान अचानक से टायर फटने से उसमे आग लग गई, घटना के बाद चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस आ पहुंची काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि बिलासपुर से मुर्गी दाना लेकर आंध्र प्रदेश के गुड़ीवाड़ा जा रहा ट्रक सोमवार की सुबह जैसे ही सुकमा थाना क्षेत्र में पहुँचा तभी अचानक से ट्रक का टायर फट गया जिससे ट्रक में आग लग गई। आग लगता देख ड्राइवर ट्रक से कूदकर अपनी जान तो बचा लिया लेकिन ट्रक पूरी तरह से जल गया। घटना सुकमा से 10 किमी दूर जगदलपुर मार्ग पर हुई है। ,