फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सड़क हादसे में कर्मचारी शिक्षक की मौत, फेडरेशन ने की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mon, 15 Jan 2024 08:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान तथा संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्तर शशि मोहन से फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर एक ज्ञापन सौपा। 
विज्ञापन
कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बस्तर संभाग प्रभारी कैलाश चौहान तथा संभाग अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्तर शशि मोहन से फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर एक ज्ञापन सौपा, जिसमें फेडरेशन ने कहा कि 12 जनवरी की रात्रि 8:30 बजे दलपत सागर के पास कर्मचारी शिक्षक सुनील चाको व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आड़ावाल निवासी दलपत सागर चौक घर में रात्रि भोजन के बाद टहलने के लिए निकले थे और पीछे से शराब के नशे में चूर बाइक सवारों ने सुनील चाको को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।  

विज्ञापन

 

घटना में उनकी मृत्यु हो गई फेडरेशन ने कहा कि नशे की गिरफ्त में युवक मनमाने तरीके से और पूरी स्पीड से वाहन चलाते हैं जिससे पूर्व में भी कई दुर्घटना हो चुकी हैं लोग रोड में पैदल भी नहीं चल सकते हैं इन नशेड़ी वाहन चालकों के कारण एक विद्वान शिक्षक साथी की मृत्यु हो चुकी है, और उनका पूरा परिवार बिखर गया।  फेडरेशन ने मांग की है कि उक्त दुर्घटना  करने वाले युवकों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाये तथा जगदलपुर में हर प्रकार के नशाखोरी पर विराम लगाया जाये। 
 

ट्रैफिक पुलिसिंग की कार्रवाई को कड़ा करते हुए ऐसे शराब पीकर स्पीड से वाहन चलाने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की फेडरेशन ने मांगी की। पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल को दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें