फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ, 15 फरवरी तक संचालित होंगे कार्यक्रम

Mon, 15 Jan 2024 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा के संदर्भ में आगामी दिनों में 3E फॉर्मूला अर्थात " Education - Engineering - Enforcement " के विषय वस्तुओं पर केन्द्रीत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
34वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में यातायात विभाग के द्वारा सोमवार की सुबह सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की गई। यह सड़क सुरक्षा एक माह तक संचालित होगा, कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया की सड़क सुरक्षा के संबंध में लगातार आयोजित की जा रही जागरूकता अभियान के कारणवश बस्तर संभाग में वर्ष-2019 की तुलना में वर्ष-2023 में सड़क दुर्घटनाओं में 12 प्रतिशत कमी तथा उक्त सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों के आकड़ा में 32 प्रतिशत की कमी आई, लेकिन दूसरी ओर सड़क दुर्घटनाओं में से हो रही जनहानि में प्रतिवर्ष वृद्धि होती जा रही है। दरअसल वर्ष 2019 में बस्तर संभाग के समस्त सातों जिलों में कुल-1631 सड़क दुर्घटनाओं में 675 व्यक्तियों की मृत्यु हुई तथा 1899 व्यक्ति घायल हुये, जो वर्ष 2023 में कुल 1445 सड़क दुर्घटनाओं में 867 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 1294 व्यक्ति घायल हुये। 

विज्ञापन

 

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि सड़क सुरक्षा के संदर्भ में आगामी दिनों में 3E फॉर्मूला अर्थात " Education - Engineering - Enforcement " के विषय वस्तुओं पर केन्द्रीत कार्यवाही की जाएगी। विजय दयाराम कलेक्टर जिला बस्तर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रकार की उपयोगिता को संबोधित करते हुये यातायात नियमों का पालन किये जाने सबकी संयुक्त जिम्मेदारी तथा प्राथमिकता होना बताया गया, पुलिस अधीक्षक बस्तर शशी मोहन सिंह द्वारा बस्तर जिला अंतर्गत सड़क सुरक्षा के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की जा रही प्रयासों के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संबोधन के दौरान पद्मश्री धर्मपाल सैनी एवं नगर पालिका निगम, जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डे द्वारा भी समस्त सड़क उपयोगिताओं को जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाना तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील की गई। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर, कोतवाली परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष मनीष शर्मा, वरिष्ठ पार्षदगण योगेन्द पाण्डे, सुरेश गुप्ता, गणमान्य नागरिकगण, विद्यार्थियों, प्राचार्यों, अभिभावकगण एवं पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारिगण और अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें