दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में रहने वाले डीआरजी जवान के भाई के ऊपर बीती रात 10 से 12 अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया। वही भाई को बचाने के लिए आये बड़े भाई को भी लोगों ने मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वह भागने में सफल रहा, घायल की माँ व पत्नी के शोर मचाने पर अज्ञात लोग भाग खड़े हुए, वही घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए घायल लक्ष्मण कुंजाम पिता हूंगा कुंजाम 21 वर्ष के बड़े भाई हिड़मा ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद लक्ष्मण अपने घर में बैठा हुआ था, पत्नी सुखी व माँ पोदे व 2 साल का बच्चा अपनी माँ के साथ था, तभी अचानक दरवाजा को खोलते हुए अज्ञात लोग अंदर आते साथ लक्ष्मण के ऊपर कुल्हाड़ी व चाकू से हमला करना शुरू कर दिया, लक्ष्मण के शोर मचाने से अंदर से माँ, पत्नी व भाई सोमारू आकर हमलावरों से लड़ने लगे, जहाँ हमलावरों ने सोमारू को मारने के लिए दौड़ाया, अपनी जान पर बनता देख सोमारू भाग गया, परिजनों के शोर शराबा के बाद एम्बुलेंस को फोन किया गया, जहाँ से उसे बेहतर उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत में उसे मेकाज लाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है,
घायल के परिजनों ने बताया कि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हमला नक्सलियो के द्वारा किया गया है, क्योंकि लक्ष्मण की किसी से कोई भी जाति दुश्मनी नही है, वह मजदूरी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है, लक्ष्मण के ऊपर हमला करने का कारण उसके भाई गुड्डी के पुलिस में होने को बताया जा रहा है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच मामले की जांच कर रही है, घटना को लेकर अब तक किसी भी तरह से कुछ भी नही बताया जा रहा है, मामले की जांच के बाद ही कुछ कहे जाने की बात कही जा रही है,
किरंदुल के हिरोली सरपंचपारा में ग्रामीण पर जानलेवा घटना घटी है, लेकिन इसे नक्सलियों ने मारा है यह अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है, जांच जारी है, पुलिस दोनो एंगल से इसे जांच कर रही है, जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
रामकुमार बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा