फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेजुबान ने बचाई जान: मालिक पर तेंदुए ने किया हमला तो कूदकर आगे आ गया पालतू कुत्ता, हर जगह इस वफादारी के चर्चे

Thu, 16 May 2024 09:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

ग्रामीण अपने मवेशी खोजने के लिए निकला था। इस बीच उस पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। मालिक को बचाने के लिए उसका पालतू कुत्ता तेंदुआ से भिड़ गया। बाद में आखिर वफादारी की जीत हुई। 
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगल में अपने मवेशी को खोजने के लिए गए ग्रामीण के ऊपर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे ग्रामीण के शरीर पर कई जगह घाव हो गए, वहीं ग्रामीण के साथ गया उसका कुत्ता अपने मालिक की जान बचाने के लिए तेंदुए से जा भिड़ा, घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए कटेकल्याण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जिसके बाद उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कटेकल्याण थाना प्रभारी अर्जुन पटेल ने बताया कि दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम पखनार चौकी क्षेत्र के तोयनार में रहने वाला हड़मा कवासी पिता बामन कवासी (30 वर्ष) अपने मवेशी को खोजने के लिए अपने पालतू कुत्ते को लेकर कटेकल्याण की ओर गया हुआ था, खोजने के दौरान अचानक से एक तेंदुआ आ गया, ग्रामीण के सामने अचानक से आए तेंदुए को देख हड़मा भी डर गया। हड़मा जब तक कुछ सोच पाता तेंदुए ने हड़मा के सिर, बाएं हाथ, गर्दन पर हमला करना शुरू कर दिया।

ग्रामीण के साथ गया कुत्ता अपने मालिक को लहूलुहान देख तेंदुआ से जा भिड़ा, जहां दोनों के बीच लड़ाई के बाद आखिरकार तेंदुआ मौके से भाग निकला। लहूलुहान हालत में ग्रामीण कटेकल्याण अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए पहुंचा, वहीं घटना को लेकर मामले की रिपोर्ट कटेकल्याण थाना में दर्ज कराई गई है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी वन में खोजबीन में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें