फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: थाना परिसर में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 28 Nov 2023 01:35 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घायल को जैसे ही अस्पताल लेकर पहुंचे तो बीच रास्त में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में बीती शाम को एक आरक्षक ने सर्विस बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मामले की जानकारी लगते ही पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीती शाम तकरीबन 6.45 बजे थाना छिंदगढ़ (सुकमा) के आरक्षक नरेंद्र नेगी 25 वर्षीय ने थाना परिसर में खुद को सर्विस इंसास राइफल से बाएं सीने में गोली मार ली, जिसके बाद अन्य साथियों ने गोली की आवाज को सुनने के बाद मौके पर पहुंचे, जहां घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

लेकिन उससे पहले ही जवान की मौत हो गई। मृत आरक्षक के साथियों से जानकारी मिली है कि नरेंद्र लंबे समय से सिर पर कोई पुरानी चोट की बीमारी से ग्रसित और परेशान था। बार-बार इलाज करवाने पर भी सुधार नहीं हो रहा था। जिसके चलते तंग आकर संभवतः उसके द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें