फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: युवक का शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस; अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

Tue, 28 Nov 2023 09:14 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में सड़क किनारे एक युवक का शव देखा गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के नयापारा में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव देखा गया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया है वहीं मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब सात बजे के लगभग एक युवक का शव सड़क किनारे देखे जाने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की शायद मृतक मॉर्निग वॉक पर निकला होगा, जिसके बाद अचानक से गिरने से उसकी मौत हो गई, पुलिस को युवक के पास से कोई भी पहचान का दस्तावेज नहीं मिला। जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं मृतक के फोटो को वॉट्स ऐप ग्रुप में शेयर कर दिया गया है। जिससे कि अगर कोई भी मृतक को पहचानता होगा तो इसकी जानकारी कोतवाली थाना में दिए जाने की बात कही गई है। फिलहाल, मृतक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें