फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: आरक्षक ने नवमी की रात अपने शासकीय क्वार्टर में लगाई फांसी, परिजनों में पसरा मातम

Sat, 12 Oct 2024 04:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में परपा थाना के पीछे बने शासकीय क्वार्टर में रहने वाले आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
आरक्षक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में परपा थाना के पीछे बने शासकीय क्वार्टर में रहने वाले आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुँचे शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवा दिया गया, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा पुलिस ने बताया कि आरक्षक दिनेश मिच्चा 35 वर्ष पहले परपा थाना में ही पदस्थ था, लेकिन कुछ माह के बाद उसे पुलिस लाइन में भेज दिया गया, बीती रात को अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि मृतक दिनेश के पिता सीएएफ में थे, वही दिनेश भी 2010 बैच का था, ऐसा बताया जा रहा है कि दिनेश के पिता का मूल घर बीजापुर बताया जा रहा था, जबकि दिनेश यही पुलिस लाइन में ड्यूटी करने के साथ ही परपा के सरकारी आवास में रह रहा था।  

फिलहाल पत्नी ने उसे कमरे में फांसी में लटके देख आसपास के लोगो को सूचना दिया गया, जिसके बाद परपा पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया, पुलिस आरक्षक के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है, वही बताया जा रहा है कि मृतक की एक छोटी बेटी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें