फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: 'महिला आरक्षण पर कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करे', केदार कश्यप बोले- 30 साल से कांग्रेस लटका रही बिल

Fri, 29 Sep 2023 06:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महिला आरक्षण को चुनावी जुमला बता रहे हैं, वह भूल रहे हैं कि केंद्र में अब कांग्रेस की लटकाने और भटकाने वाली सरकार नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा नेता केदार कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ दौरे पर आये कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़़गे के महिला आरक्षण के संबंध में दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कड़े शब्दों में कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से अब तक महिलाओं को धोखा देने के अलावा कुछ नहीं किया और अब भी भ्रम फैला कर वहीं कर रही है। 30 साल से महिला आरक्षण बिल कांग्रेस की वजह से लटका रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में यह कदम उठाया है और इस पर भी कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने राज्यसभा में जो महिला आरक्षण बिल पारित कराया था, वह किसी काम का नहीं था। नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में जो महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया है, वह स्वयं में संपूर्ण है और सुनिश्चित किया गया है कि देश की महिलाओं को उनका हक मिले। 

विज्ञापन

केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महिला आरक्षण को चुनावी जुमला बता रहे हैं, वह भूल रहे हैं कि केंद्र में अब कांग्रेस की लटकाने और भटकाने वाली सरकार नहीं है। यह निर्णय मोदी जी की मजबूत सरकार ने लिया है, जिसने धारा 370 जैसे कानूनों को समाप्त किया है।


केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा शुरु से ही महिला आरक्षण की समर्थक रही है जबकि कांग्रेस की मनमोहन सरकार की सहयोगी कई पार्टियां इसका लगातार विरोध करती रही हैं। उनके दबाव में कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण विधेयक को लटकाती रही। अब वही विरोध करने वाली पार्टियां न केवल मोदी सरकार के प्रस्ताव को मजबूरी में समर्थन किया बल्कि अभी भी आरक्षण के नाम पर उलझाने की कोशिश कर रही हैं। देश की मातृशक्तियां सब देख रही हैं, जो समय आने पर अपना जवाब देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें