फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: इंद्रावती नदी की सहायक नदियों को ठीक कर बढ़ाएं जल स्तर, सीएम बघेल बोले-वृक्षारोपण भी करें

Thu, 26 Jan 2023 07:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में कहा कि इंद्रावती नदी का महत्व बस्तर के लोग अच्छी तरह जानते हैं। इसके किनारों पर बस्तर फल-फूल रहा है। जनसंख्या में वृद्धि, जल जीवन मिशन, खेती के क्षेत्र में बढ़ोतरी तथा उद्यानिकी फसलों के विस्तार के कारण पानी का उपयोग भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बुधवार को जगदलपुर में इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण की पहली बैठक हुई। मुख्यमंत्री बघेल इस प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बैठक में इंद्रावती नदी की सहायक नदियों का नरवा की तरह उपचार कर जल स्तर को बढ़ाने कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा उपचार के पूरे प्रदेश में अच्छे परिणाम आए हैं। इससे उनके जल स्तर में सात सेंटीमीटर से लेकर सात मीटर तक की वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


इस काम के लिए राशि की कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री बघेल ने बैठक में कहा कि इंद्रावती नदी का महत्व बस्तर के लोग अच्छी तरह जानते हैं। इसके किनारों पर बस्तर फल-फूल रहा है। जनसंख्या में वृद्धि, जल जीवन मिशन, खेती के क्षेत्र में बढ़ोतरी तथा उद्यानिकी फसलों के विस्तार के कारण पानी का उपयोग भी बढ़ रहा है। इसके लिए नदी में पर्याप्त पानी रहना जरूरी है। 

उन्होंने इंद्रावती नदी पर ओडिशा की ओर से की जा रही गतिविधियों पर चिंता जताते हुए जल संसाधन विभाग और मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा भारत सरकार से लगातार पत्राचार के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री की बैठक के संबंध में भी प्रयास करने को कहा। सीएम बघेल ने इंद्रावती नदी के संरक्षण के लिए इसके दोनों किनारों पर वृक्षारोपण करने, तटबंध बनाने और डिसिल्टिंग के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने नदी पर बराज और गेज बनाने के काम में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने इनकी प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय और जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने इंद्रावती बेसिन से जुड़े मुद्दों पर तेजी से निर्णय लेते हुए प्राधिकरण की अगली बैठक जल्द आयोजित करने को कहा। 
Trending Videos
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के गठन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इंद्रावती बेसिन की समस्याओं को दूर करने के लिए अब तक ठोस पहल नहीं हुई थी। प्राधिकरण का गठन समस्याओं के निराकरण में काफी मददगार होगा। उन्होंने इंद्रावती बेसिन की समस्याओं को हल करने के लिए ओडिशा सरकार और भारत सरकार से चर्चा के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री ने शर्मा की मांग पर संभागायुक्त को प्राधिकरण के कार्यालय और सेट-अप का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के सुकमा जिले को छोड़कर सभी छह जिलों कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और बीजापुर के 26 विकासखंडों तथा मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर व मोहला विकासखंड में जलग्रहण क्षेत्र के विकास के लिए इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। 

प्राधिकरण की पहली बैठक में इसके गठन के उद्देश्य, प्राधिकरण के कार्य एवं शक्तियां, जोरा नाला की समस्या और उसके हल के संबंध में व्यापक चर्चा की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में निर्माणाधीन और प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं, जल संकट के कारण और जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें