फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG election 2023: जगदलपुर में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ली तीनों विधानसभाओं की कोर कमेटी की बैठक

Fri, 20 Oct 2023 09:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और बस्तर जिले की तीन विधानसभा की सिलसिलेवार कोर कमेटी की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों एवं कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ली कोर कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी मौजूदा विधानसभा चुनाव में विजय का लक्ष्य साध कर आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को बस्तर प्रवास पर आये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश चुनाव सहप्रभारी मनसुख मांडविया ने जिले की तीनों विधानसभा चित्रकोट, बस्तर व जगदलपुर की कोर कमेटी की बैठकों में सम्मिलित हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय व बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय भी बैठकों में शामिल हुए।  

विज्ञापन

विशेष विमान से जगदलपुर आये केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया सीधे भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और बस्तर जिले की तीन विधानसभा की सिलसिलेवार कोर कमेटी की बैठक लेकर चुनाव की तैयारियों एवं कार्यों की जानकारी ली। बैठक में सभी को एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में आक्रामक होकर कार्य करने कहा गया है। एक एक मतदाता से सीधा संपर्क बनाने व बूथवार गठित की गयी समितियों को सक्रिय रूप से ज़मीनी स्तर पर काम तेज करने बोला गया। देर शाम तक भाजपा कार्यालय में विधानसभा कोर कमेटी की बैठकें चलती रही। जीत का लक्ष्य निर्धारित कर प्रदेश भाजपा की सरकार बनाने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें