फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Accident: रात में चालक को आई झपकी, डिवाइडर में जा घुसी बस; 30 से अधिक यात्री थे सवार

Thu, 27 Jun 2024 11:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

रायपुर से जगदलपुर 30 से अधिक यात्रियों को लेकर आ रही तेज रफ्तार बस आमागुड़ा के पास डिवाइडर में जा घुसी। इस घटना में बस चालक को गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Jagdalpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर से जगदलपुर 30 से अधिक यात्रियों को लेकर आ रही तेज रफ्तार बस आमागुड़ा के पास डिवाइडर में जा घुसी। इस घटना में बस चालक को गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बस में सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बची है। बताया जा रहा है कि बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि महिंद्रा ट्रेवलर्स की बस रायपुर से 30 से अधिक सवारियों को लेकर बुधवार की रात को निकली थी, गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे के लगभग बस चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार बस को रोक नही सका और डिवाइडर में जा घुसा। बस का हेल्पर पीछे सो रहा था। चालक के चेहरे में कांच का टुकड़ा घुस गया। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में खलबली मच गई। कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोट आई, घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पार्टी मौके पर पहुंच घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें