फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: BJP की बड़ी सेंधमारी, जनपद पंचायत की कुर्सी पर किया कब्जा, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े 19 मत

Fri, 01 Mar 2024 12:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

कुल 25 जनपद सदस्यों में 19 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया वहीं पांच मत अध्यक्ष को बचाने के लिये पडे़ और एक मत निरस्त हुआ। 
विज्ञापन
जनपद पंचायत की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने बडा़ खेल करते हुये बकावण्ड जनपद पंचायत में काबिज कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष की कुर्सी खाली करा दी है। भाजपा के जनपद सदस्यों द्वारा कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। कांग्रेस के सात जनपद सदस्यों ने भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष को कुर्सी से बेदखल करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

 

कुल 25 जनपद सदस्यों में 19 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया वहीं पांच मत अध्यक्ष को बचाने के लिये पडे़ और एक मत निरस्त हुआ। बस्तर विधानसभा सीट में तीन माह पहले विधानसभा चुनाव में मिली पराजय का बदला भाजपा ने रणनीतिक रुप से लेना आरंभ कर दिया है।
 

 

पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके कांग्रेस के जनपद सदस्य रामानुजन आचार्य, जगन्नाथ सूर्यवंशी और तुलाराम भारती के साथ गंगा ठाकुर, खिजेश्वरी कश्यप, प्रमिला मौर्य और ज्योति कश्यप ने कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल को हटाने के लिए मुहर लगायी। 

 

बस्तर विधानसभा में कांग्रेस के विधायक लखेश्वर बघेल हैं, जहाँ भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाने के तीन माह बाद सेंध लगाने में राजनीतिक कामयाबी पायी है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भाजपा के बड़े नेता मौके पर मौजूद रहकर शह व मात के खेल को मजबूत रूप दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें