फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के हमले में ITBP के दो जवान शहीद, एके-47, बुलेटप्रूफ जैकेट लूट कर फरार हुए हमलावर

Fri, 20 Aug 2021 06:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर

सार

बस्तर आईजी के मुताबिक, नक्सली हमले के बाद जवानों की एके-47 और बुलेट प्रूफ जैकेट्स लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के हमले में शहीद हुए दो जवान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने आईटीबीपी कडेमेटा स्थित कैंप के पास दो जवानों की हत्या कर दी। बस्तर के आईजी पी सुंदर राज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नक्सली इस घटना को अंजाम देने के बाद एक एके-47 राइफल और दो बुलेटप्रूफ जैकेट्स के साथ एक वायरलैस सेट भी लूट ले गए। 
विज्ञापन


नक्सली हमले में शहीद हुए एक जवानों के नाम सुधाकर शिंदे और गुरुमुख हैं। शिंदे आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थे, जबकि गुरमुख असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर पद पर थे। 




नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीबीपी के कड़ेमेटा शिविर के करीब माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दोपहर लगभग 12:10 बजे आईटीबीपी की 45वीं बटालियन की कंपनी को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल के जवान जब शिविर से छह सौ मीटर की दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में दोनों जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें