फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी साजिश नाकाम: सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने किया आईईडी बम से हमला, एक जवान घायल; मौके से मिले चार जिंदा आईईडी

Tue, 21 Dec 2021 01:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

हमले में एक जवान मामूली रूप से घायल हो गया। वहीं तलाशी अभियान के दौरान मौके पर चार आईईडी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। यहां के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। राहत की बात यह रही कि इस ब्लास्ट में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, एक जवान मामूली रूप से जरूर घायल हो गया। दंतेवाड़ा एसपी ने बताया कि नक्सलियों का इरादा बड़ा हमला करने की थी, इसके लिए उन्होंने आईईडी का इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन


एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह हमला सुबह आठ बजे किया गया। उस समय सभी जवान बोडली कैंप से करियामेट्ट की ओर ऑपरेशन के लिए निकले थे। कैंप से करीब 650 मीटर की ही दूरी पर नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। अन्य सभी सुरक्षित हैं। एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि तलाशी के दौरान मौके पर से चार जिंदा आईईडी बम बरामद हुए हैं। मामले की और जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें