फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

jashpur: मोबाइल बनवाने के लिए पत्नी से मांगे रुपये, पैसे नहीं मिलने पर पति ने की आत्महत्या

Sun, 23 Jun 2024 02:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर के कुनकुरी थाने में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां शख्स ने मोबाइल बनवाने के लिए पैसे नहीं मिलने की वजह से आत्महत्या कर ली। मामला बागबहार थाना इलाके के खरहागुड़ा बस्ती की है।
विज्ञापन
जहर पीने से मौत की सूचना पर कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर के कुनकुरी थाने में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां शख्स ने मोबाइल बनवाने के लिए पैसे नहीं मिलने की वजह से आत्महत्या कर ली। मामला बागबहार थाना इलाके के खरहागुड़ा बस्ती की है।

दरअसल,घटना 21 जून की है जब 11 बजे मृतक अजय राम मजदूरी करके घर लौटा था।मृतक अजय ने अपनी पत्नी बिंदेश्वरी बाई को कहा कि मेरा मोबाइल खराब गया है।जिसका डिस्प्ले कॉम्बो बनबाने के लिए 1500 सौ  रुपये चाहिए।पत्नी ने पति अजय को मम्मी - पापा के आने तक इंतजार करने को कहा।मृतक अजय इससे पहले ही शराब पीकर आया था।उसे बात बुरी लगी और कमरे के अंदर घास मारने वाली जहरीली दवा पी ली।

विज्ञापन


कुनकुरी पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद घटना की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि जहरखुरानी की घटना 21 जून 2024 को दिन के 11 बजे से 12 बजे के बीच घटी है। एएसआई मनोज कुमार साहू ने बताया कि मृतक अजय 27 साल का है और हाल ही में उसकी शादी हुई है।जैसा कि मृतक के पिता देवसाय राउत ने बताया है उसके अनुसार मृतक अजय का मोबाइल खराब हो गया था और इसी को बनवाने के लिए पत्नी से 1500 रुपये मांगे थे लेकिन उस समय उसने हमारे आने तक इंतजार करने को कहा।बस,फिर क्या नशे के कारण अजय का गुस्सा बढ़ गया और उसने घर में घास मारने की दवा पी ली।घटना के तुरंत बाद अजय को फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने कुनकुरी रेफर कर दिया।

कुनकुरी हॉलीक्रॉस अस्पताल में दो दिन तक जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए 23 जून 2024 को  8 बजकर 40 मिनट पर दम तोड़ दिया।मृतक के पिता ने कुनकुरी थाने में घटना की सूचना देते हुए मृत्यु के सम्बंध में किसी प्रकार का कोई संदेह होना नहीं बताया।फिलहाल शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें