फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: गाय से टकराने के बाद बेकाबू कार में लगी भीषण आग, 15 साल के लड़के की मौत

Mon, 25 Oct 2021 02:54 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवंति विहार के करीब एक कार सोमवार तड़के गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में कार में आग लग गई तथा कार सवार बालक राहुल निषाद की मौत हो गई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में एक कार गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी, जिसके बाद उस कार में आग लग गई। इस घटना में 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवंति विहार के करीब एक कार सोमवार तड़के गाय से टकराने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी। इस घटना में कार में आग लग गई तथा कार सवार बालक राहुल निषाद की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद गाय की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कार सवारों को बाहर निकाला। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से कार सवार तीनों को शहर के डॉक्टर भीम राव अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान एक बालक की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल दो लोगों का इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार पूरी तरह से जल गई है। कार में आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू करेगी । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें