फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के इन दो संभागों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये संकेत, जानें

Fri, 16 Aug 2024 10:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। इससे अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। आज शुक्रवार से दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने की संभावना है। इससे अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। आज शुक्रवार से दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं गुरुवार को मानसून सामान्य रहा। प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश हुई। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, गंगीय पश्चिम बंगाल में एक  निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वही सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, चक्रवती परिसंचरण की वजह से निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है। 

राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रायपुर में शाम के समय गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के एक-दो जिलों में सुबह से बारिश की स्थिति बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में आज शुक्रवार को अनेक जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


यहां बन रहा सिस्टम
समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, दिल्ली, कानपुर, पुरुलिया और दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग तक स्थित है। दूसरी ओर एक चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसे सेट गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है। वह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है इसके प्रभाव से अगली 24 घंटे के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 

सामान्य रहा मानसून
गुरुवार को प्रदेश में मानसून सामान्य रहा। प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं तीन जगह पर भारी बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश शक्ति जिला के डबरा में हुई है, यहां 9 सेमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 33.5 और सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें