फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य संविदाकर्मी हो सकते हैं नियमित: 27% बढ़ेगी सैलरी, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

Thu, 14 Mar 2024 05:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के एनएचएम के संविदा कर्मियों का नियमितीकरण होने का चांस है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एनएचएम के संविदा कर्मियों को आश्वासन दिया है। इसके साथ ही 27 फीसदी वेतन वृद्धि भी की जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले स्वास्थ्य संविदाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के एनएचएम के संविदा कर्मियों का नियमितीकरण होने का चांस है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एनएचएम के संविदा कर्मियों को आश्वासन दिया है। इसके साथ ही 27 फीसदी वेतन वृद्धि भी की जाएगी। उन्होंने अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने आज गुरूवार को स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय में उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने  इस दौरान अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने आश्वस्त किया कि 27 फीसदी वेतन वृद्धी का लाभ प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को दिलाए जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को निश्चित तौर पर इसका लाभ दिलाया जाएगा।

साथ ही महिला पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में एनएचएम संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है। इस निवेदन पर स्वास्थ्य मंत्री ने एमडी एनएचएम को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें