फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: किचन में महिला की मिली अधजली लाश, आंगनबाड़ी में करती थी काम; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Jan 2024 09:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में एक महिला की किचन में अधजली लाश मिली है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में महिला अकेली थी। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांगो थाना क्षेत्र के डुमरमुड़ा गांव में एक महिला की किचन में अधजली लाश मिली। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  डुमरमुड़ा गांव में रहने वाली  बृज कुंवर (45)  आंगनबाड़ी में सहायिका का काम करती थी। वह अपने पति के साथ घर में रहती थी। उनका 20 साल का एक बेटा है, जो बोरवेल में काम करने के लिए बाहर गया हुआ है। घटना के समय पति भी गांव के पास जंगल में गया हुआ था। जब पति जंगल से घर पहुंचा तो उसे उसकी पत्नी मृत अवस्था में मिली। पत्नी आधे से ज्यादा शरीर जला हुआ था। घटना जानकारी पुलिस को दी गई। 

सूचना के बाद बांगो थाना पुलिस व कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतका के परिजनों का बयान दर्ज कर आसपास लोगों से पूछताछ की। कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहीं, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सयुंक्त टीम बनाकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें