फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite Encounter Chhattisgarh: बीजापुर में पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़, दो महिला और एक नक्सली पुरुष ढेर

Sat, 20 Jan 2024 08:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर हो गया। पुलिस ने उनके पास गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है। 
 
विज्ञापन
नक्सली सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बेलम नेंड्रा के बेलम गुट्टा पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने मद्देड़ एरिया कमेटी के सक्रिय दो महिला व एक पुरुष नक्सली को मार गिराने में सफलता हासिल की है। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने सर्चिंग के दौरान दो भरमार बंदूक, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 15 जिलेटिन, 5 डेटोनेटर, 15 मीटर कोडेक्स वायर, विस्फोटक पदार्थ, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, पिट्ठू व रोजमर्रा के सामान बरामद किया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को बेलम नेंड्रा के जंगलों में मद्देड़ एरिया कमेटी डीव्हीसीएम विनोद कर्मा, आवापल्ली एलओएस राजू पुनेम, एसीएम विश्वनाथ, गुड्डू तेलम व अन्य 20- 25 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर व कोबरा 210 की संयुक्त टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें