फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Sun, 04 Aug 2024 01:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में हरेली पर्व के लिए जंगल से लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर हुए भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को भेजा गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में हरेली पर्व के लिए जंगल से लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर हुए भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला मरवाही वन परिक्षेत्र के बदरौड़ी गाव से लगे जंगल का है। वहीं गंभीर रूप से घायल संतराम और घासीराम को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है जहां पर एक भालू ने तीन लोगों पर हमला कर दिया ,तीनों ग्रामीण आज सुबह हरेली त्यौहार के लिए लकड़ी लेने जंगल गए हुए थे, सुबह जैसे ही ग्रामीण जंगल पहुंचे जंगल में भालू ने उन्हें देखकर उनपर हमला कर दिया , भालू ग्रामीणों को देखकर काफी आक्रोशित हों गया और सीधे ग्रामीणों के सिर पर हमला कर दिया भालू के हमले से ग्रामीणों के आंख ,सिर, जांघ में गंभीर चोटे आई है,भालू के हमले से श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल संतराम और घासीराम को सीधे मरवाही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया जिसके बाद वहां से जिला अस्पताल रेफर किए गया जहां पर दोनो की गंभीर स्थिति को देखते हुए संतराम और घासी राम को तत्काल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है , फिलहाल संतराम और घासीराम की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें