पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले करँगरा घाटी में आज बड़ा हादसा हुआ है जिसमे एक सोल्ड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई हादसे में वाहन चालक और परिचालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुची गौरेला पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहन में फसे दोनो मृतकों के शव को बाहर निकलवाया है। फिलहाल शव की शिनाख्त में पुलिस जुट गई है।
गौरेला थानाक्षेत्र के अंतरराज्यीय सीमा में आज एक दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। जहां पर तेज रफ्तार मालवाहन पिकअप वाहन अनियत्रित होकर खाई में गिर गई हादसे ने न्यू सोल्ड पिकअप मालवाहक वाहन में सवार चालक परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने बतलाया कि गौरेला से मध्यप्रदेश के अमरकंटक को जाने वाली करँगरा घाट में हुआ हादसे में वाहन सवार दो लोगो की मौके पर ही हो गई।
हादसा इतना विभत्स था की दोनो मृतकों के शव गाड़ी में ही फंसे रह गए जिन्हें बाद में लोगों की सूचना पर पहुंची गौरेला पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर वाहन में फसे शव को काफी मशक्कत कर बाहर निकाला है। मरने वाले दोनों शख्स मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं फिलहाल जानकारी लेकर उनके परिजनों की पतासाजी की जा रही है। पुलिस को मृतकों के पास से दस्तावेज मिले हैं उस आधार पर उनके मध्यप्रदेश के होने की संभावना जाहिर की जा रही है। वहीं गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।