फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

Sat, 20 Jan 2024 05:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

जिले के मरवाही में तीन अलग- अलग मामलों में दो अनाचार और एक छेड़खानी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मरवाही में तीन अलग- अलग मामलों में दो अनाचार और एक छेड़खानी के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला संबंधी अपराधों में पुलिस की त्वरित कार्यवाही करते हुए। रिपोर्ट के 04 घंटे के अंदर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन

 

पूरा मामला जिले के मरवाही थानाक्षेत्र का है जहां पर पहला मामला जिसमे पीड़िता ने थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो घर में अपने बच्चे के साथ थी। बच्चे को घर के बाहर पेशाब कराने ले गई थी उसी समय आरोपी अजय लहरे आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा जिसके बाद पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आ गए तो आरोपी वहा से भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 24/2024 धारा 354, 354 क भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। 
 

वहीं दूसरा मामला भी मरवाही थाना क्षेत्र का ही है पीड़िता ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई कि यह अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। इसका पति घर में नही था उसी समय पीड़िता का जेठ आया और उसके साथ जबरन अनाचार किया।रिपोर्ट पर 26 /24 धारा 376, 2(ढ) भादवि कायम किया गया।

विज्ञापन

 

तीसरे मामले में भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कि गई कि आरोपी इसके घर आया और जन्मदिन के पार्टी में चलना है कह कर पीड़िता को अपने कार में ले गया और सुनसान जगह में कार खड़ा कर कार में ही पीड़िता के साथ जबरन अनाचार किया और पीड़िता के द्वारा विरोध करने पर आरोपी राजेन्द्र साहू ने मारपीट किया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक  27 /24 धारा 376, 323 भादवि कायम किया। छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जहां अजय लहरे पिता नरेश लहरे को गिरफ्तार किया है तो दूसरे मामले में बहु से अनाचार करने के मामले में सत्यजीत चौधरी पिता रामाधार चौधरी तो कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के मामले में मध्यप्रदेश के आमाडांड़ से राजेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें