फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: ससुराल गए युवक पर टंगिया से किया जानलेवा हमला, अस्पताल में किया गया भर्ती; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2024 10:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला में अपने ससुराल गए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक को टांगिया मार कर घायल कर दिया। जहां घायल का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
GPM News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला में अपने ससुराल गए युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक को टांगिया मार कर घायल कर दिया। जहां घायल का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है। जहां पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के तेंदुपारा का रहने वाला सुरेश चौधरी अपने ससुराल नेवरी नवापारा गया हुआ था। जहां पर रहने वाला आरोपी नरेंद्र राठौर के द्वारा किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अचानक उसने सुरेश चौधरी पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद सुरेश के ससुराल वालों ने खून से लथपत सुरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। 

सुरेश को सिर पर गंभीर चोट आई हैं। वहीं पुलिस ने मामले में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर आरोपी नरेंद्र राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त होने वाले हथियार को भी बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें