फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: मरवाही विधानसभा से 13 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन, तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

Tue, 31 Oct 2023 07:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

सार

नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा के बाद 10 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत और तीन अभ्यर्थियों के नामांकन अस्वीकृत हुए है। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 24 मरवाही (अनुसूचित जनजाति) के लिए कुल 13 अभ्यर्थियों ने रिटर्निंग ऑफिसर के पास निर्देशन फॉर्म जमा किया था। नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा के बाद 10 अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत और तीन अभ्यर्थियों के नामांकन अस्वीकृत हुए है। 

विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर अमित बेक ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा के बाद 10 अभ्यर्थियों गुलाब सिंह राज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे), डॉ कृष्ण कुमार ध्रुव इंडियन नेशनल कांग्रेस, प्रणव कुमार मरपच्ची भारतीय जनता पार्टी, भाव सिंह वाकरे आम आदमी पार्टी, डॉ. उर्मिला सिंह मार्का राष्ट्रीय गोड़वाना पार्टी, जयपाल सिंह लोक समाज पार्टी, प्रताप भानू हमर राज पार्टी, रितु पंद्राम गोड़वाना गडतंत्र पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार रामदयाल आर्मो एवं शैलेन्द्र कुमार पैकरा का नामांकन स्वीकृत किया गया है। समीक्षा के बाद तीन अभ्यर्थियों जय सिंह धुर्वे आम आदमी पार्टी, गुलाब सिंह कंवर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एवं निर्दलीय उम्मीदवार जयराज सिंह ओट्टी का नाम निर्देशन अस्वीकार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें