घायल युवक का उपचार जारी
- फोटो : अमर उजाला
घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला युवक
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के मरवाही के बेलझिरिया गांव में रहने वाला युवक जली अवस्था में गांव के सड़क किनारे मिला है। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मरवाही थानाक्षेत्र के बेलझिरिया गांव में रहने वाले मुकुंद पाव को कल गांव में ही मुख्य सड़क किनारे कुछ लोग गम्भीर रूप से जली अवस्था में देखा और मामले की जानकारी मुकुंद के परिजनों को दी जिसके बाद परिजन मुकुंद को तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां पर मुकुंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुकुंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो मुकुंद किसी इलेक्ट्रिक बर्न की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हुआ है और बर्न लगभग 70 प्रतिशत तक है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों का कहना है कि मुकुंद की मानसिक स्थिति ठीक नही रहती थी कल भी सुबह से वो घर के बाहर ही था बाद में उन्हें पता चला कि वो जली अवस्था मे सड़क किनारे पड़ा हुआ है।