फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: पीएम-जनमन योजना का लाभ दिलाने के लिए बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन

Mon, 10 Jun 2024 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में प्रधानमंत्री-जनमन योजना का लाभ दिलाने जिले के बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन विशेष शिविरों का आयोजन करेगा। 
विज्ञापन
13 ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में प्रधानमंत्री-जनमन योजना का लाभ दिलाने जिले के बैगा बाहुल्य 13 ग्राम पंचायतों में जिला प्रशासन विशेष शिविरों का आयोजन करेगी, ये शिविर 10 जून से 3 जुलाई तक अलग-अलग ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे, जिसके लिए जिला प्रशासन ने बैठक का आयोजन कर रूप रेखा बना ली है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने के लिए जिले के गौरेला विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले बैगा बाहुल 13 ग्राम पंचायतों में 10 जून से 3 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़ी जनजाति समूहों (पीवीटीजी) की समाजिक एवं आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार करने के लिए यह योजना शुरू की गई है। 
 

योजना के तहत सामुदायिक अधोसंरचनाओ में सुधार और सामाजिक एवं आर्थिक स्तर में उन्नयन के साथ ही प्रत्येक बैगा परिवार को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है। जिला पंचायत (डीआरडीए) के परियोजना निदेशक केपी तेन्दुलकर ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत शत-प्रतिशत बैगा परिवारों के आधार कार्ड, राशनकार्ड, मनरेगा जाबकार्ड, प्रधानमंत्री आवास, विद्युत कनेक्शन, उज्जवला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, हर घर नल जल, वन अधिकार पत्र, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के छूटे हुए हितग्र्राहियों को संबंधित विभागों द्वारा शिविरों में लाभान्वित किया जाना है। 

विज्ञापन


साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित शिविरों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जून को ग्राम पंचायत चुकतीपानी में, 12 जून को ग्राम पंचायत केंवची के बैगापारा में, 13 जून को ग्राम पंचायत आमाडोब में, 14 जून को ग्राम पंचायत देवरगांव के डोंगरीटोला में, 19 जून को ग्राम पंचायत धनौली में, 20 जून को ग्राम पंचायत पंडरीपानी के जोराडोंगरी में, 21 जून को ग्राम पंचायत पीपरखुटी में, 24 जून को ग्राम पंचायत ठाढ़पथरा के सिद्धबाबा में, 26 जून को ग्राम पंचायत पकरिया के चिकनियापारा में, 27 जून को ग्राम पंचायत साल्हेघोरी के उपरपारा में, 28 जून को ग्राम पंचायत डाहीबहरा के सरईपानी में, एक जुलाई को ग्राम पंचायत अंधियारखोह के सेमरहा में और तीन जुलाई को ग्राम पंचायत गोरखपुर के तलवाटोला में शिविर आयोजन किया जाएगा जिसके लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।  साथ ही इसके प्रचार प्रसार भी लगातार किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें