फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भालू के गायब अंगों को बरामद करते हुए तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2024 05:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

पूरा मामला मरवाही वनमंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है जहां पर लटकोनी खुर्द गांव में एक नर भालू के शावक का शव ग्रामीणों ने जंगल के पास देखा और मामले की जानकारी स्थानीय वन अमले को दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कल एक नर भालू के शावक की संदिग्घ परिस्थितियों में शव मिलने के मामले के वन विभाग ने बडी कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड की मदद से भालू के गायब अंगों को बरामद करते हुए तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। मामले में वन विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

 

पूरा मामला मरवाही वनमंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है जहां पर लटकोनी खुर्द गांव में एक नर भालू के शावक का शव ग्रामीणों ने जंगल के पास देखा और मामले की जानकारी स्थानीय वन अमले को दी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शव की शिनाख्त के दौरान भालू के पीछे के दो पैर के पंजे आगे के पैर का एक पंजा सहित गुप्तांग शरीर से गायब था।
 

इसके बाद वन विभाग के आलाअधिकारियों की मौजूदगी में मृत मिले शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, शव के पोस्टमार्टम के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर जंगल सफारी से डॉग स्क्वायड की टीम और स्थानीय वन हमले को तत्काल मामले में जांच के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने लटकोनी खुर्द गांव के रहने वाले तीन ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनके कब्जे से भालू के शावक के शरीर से गायब अंगों को वन विभाग की टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से ग्रामीणों के घर से बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें