फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू की दहशत: कोरजा गांव में भालू की एंट्री से मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

Mon, 16 Sep 2024 12:07 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

कोरजा गांव में भालू की घुसपैठ से ग्रामीणों में दहशत फैल गई, वन विभाग ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने और टीम को तैनात किया।
विज्ञापन
भालू सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सुबह गौरेला के कोरजा इलाके में हड़कंप मच गया जब एक भालू गांव की गलियों में घुस आया। इस अप्रत्याशित घटना ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। स्थानीय लोगों ने भालू को अपनी रिहायशी बस्ती में देखा, जिससे तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन


यह घटना मरवाही वन मंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र में हुई। सुबह के समय जब भालू कोरजा गांव में घुसा, तो ग्रामीण तुरंत सतर्क हो गए। भालू ने गांव के गलियों और बस्तियों से होते हुए बालधार गांव की ओर रुख किया। भालू की उपस्थिति के कारण गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों में कैद हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी और साथ ही उनकी टीम गांव के आसपास चौकसी बनाए रखने के लिए तैनात की गई। वन विभाग ने आशंका जताई कि भालू शायद कोरजा से बालधार होते हुए जंगल की ओर लौट सकता है।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यदि भालू की दोबारा किसी गांव में उपस्थिति देखी जाती है, तो आसपास के गांवों में मुनादी कराई जाएगी। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। साथ ही, वन विभाग ने स्थानीय लोगों को यह भी सुझाव दिया कि वे भालू के दृष्टिगत कोई भी गतिविधि का तुरंत सूचना विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें। वन विभाग की इस तत्परता और ग्रामीणों की सतर्कता से आशा है कि भालू की उपस्थिति से उत्पन्न स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला जा सकेगा और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें