फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार दोनों युवकों की मौत

Mon, 16 Sep 2024 08:10 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तेज रफ्तार बाइक ने ऑटो में पीछे जाकर टकरा गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए बिलासपुर ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा थाना क्षेत्र के पेंड्रा दुबटिया मुख्यमार्ग पर ग्राम अड़भार में भारत माता स्कूल के सामने एक ऑटो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एमसीबी जिले के खड़गवां के रहने वाले दशरथ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया था। सिम्स पहुंचने से पहले घायल की रास्ते पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार लोग ऑटो में पीछे से जा घुसे और दुर्घटना घटित हो गई। वहीं, मामले में पुलिस की मानें तो अगर बाइक सवार हेलमेट पहने हुए होते तो कहीं तक बाइक सवार लोगों की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले में बीएनएस की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें