फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Job News: बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, मिलेंगी मोटी सैलरी, जानें क्या है क्राइटेरिया

Sat, 09 Sep 2023 01:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने के सुनहरा अवसर है। रायपुर जिले के स्थानीय युवाओं को नौकरी मिल सकती है। नौकरी के तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने के सुनहरा अवसर है। रायपुर जिले के स्थानीय युवाओं को नौकरी मिल सकती है। नौकरी के तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार की ओर से 11 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक  रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय रायपुर में जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जॉब फेयर के माध्यम से मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए ईडीपी सर्विसेस, गुरुग्राम (हरियाणा) की और से ट्रेनी सुपरवाइजर के 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता न्यूनतम 10वीं पास (50%) हैं। आयु सीमा 18 से 20 साल के मध्य निर्धारित की गई है। चयनित आवेदकों को प्रशिक्षण अवधि के पहले ही महीने से  कुल 16 हजार 500 रुपए सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं निःशुल्क खान के साथ-साथ एनसीवीटी आईटीआई का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। 

इस कंपनी में होगी भर्ती
मारुति सूजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले  के इच्छुक योग्य आवेदक अपने साथ 10वीं के अंकसूची और आधार कार्ड की दो-दो फोटो कॉपी इसके साथ ही समय के साथ ही जॉब फेयर में उपस्थित रहें। छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभ उठाने वालों की पहले प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करवाने और स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें