फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पुल की रेलिंग पर बैठकर सेल्फी ले रही थी युवती, नदी में गिरी; गंभीर रूप से घायल

Sun, 19 May 2024 09:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ति जिले में बोरई नदी के ऊपर बने पुल पर बैठकर एक युवती सेल्फी लेने गई थी। अचानक युवती नदी में गिर गई। इस दौरान उसे गंभीर चोट आई है।
 
विज्ञापन
युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालखरौदा थाना क्षेत्र के भड़ोरा गांव में बोरई नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग पर सेल्फी लेने के लिए बैठी युवती अचानक नदी में गिर गई। हादसे में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, पिरदा गांव की रहने वाली रानी सिदार घूमने अपनी सहेली के घर भडोरा गई हुई थी। दोनों सहेली शाम करीब पांच बजे घूमने के लिए बोरई नदी के ऊपर बने पुल के पास पहुंची हुई थी। इस बीच रानी सिदार पुल की रेलिंग में बैठकर सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नदी में गिर गई। गिरने से युवती के सिर के पीछे गंभीर रूप चोट आई है। उसकी सहेली ने घटना की जानकारी आसपास के लोगो को दी और नदी से युवती रानी सिदार को बाहर निकाला गया। युवती के परिजनों को सूचना दी। वहीं, 112 को भी घटना की जानकारी दी गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें