फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: प्रसव के दौरान बैगा जनजाति की महिला और बच्चे की मौत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने परिजनों से की मुलाकात

Sun, 19 May 2024 09:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में प्रसव ऑपरेशन के दौरान महिला व शिशु की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जिला अस्पताल में मृतका के परिजनों से मुलाकात की है। 
 
विज्ञापन
कबीरधाम जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में रविवार को राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र में शामिल बैगा जनजाति की एक महिला की मौत हो गई। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आगरपानी निवासी महिला रामकली बैगा पत्नी नरेंद्र बैगा (19) प्रसव के लिए जिला अस्पताल कवर्धा पहुंची थी। प्रसव ऑपरेशन के दौरान उसके शिशु व कुछ घंटे के बाद महिला की मौत हो गए। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र में बैगा महिला व बच्चे की मौत के बाद हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


वहीं, रविवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल कबीरधाम जिले के दौरे पर पहुंचे थे। वे सबसे पहले डायरिया प्रभावित गांव कोयलारी गए। वहां पीड़ित लोगों से मुलाकात की। इसके बाद कवर्धा जिला अस्पताल में मृतका के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के लोगों को भी ठीक तरह की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। एक 19 वर्षीय बैगा महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नजर आ रही है। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा चारमा गई हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि डायरिया प्रभावित गांव में अभी भी पेयजल की स्थिति ठीक नहीं हुई है। गौतरलब है कि कोयलारी गांव में बीते 6 मई से डायरिया की शुरूआत हुई थी। इस गांव में करीब 70 मरीज मिले थे। वहीं, इसी गांव के दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिन दो लोगों की मौत हुई है, वे अन्य बीमारी से ग्रसित थे। वर्तमान में गांव में एक भी मरीज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें