फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: ट्रक से एक करोड़ रुपए से अधिक का गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 11:56 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जगदलपुर

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मुखबिर ने ट्रक से गांजा तस्करी की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस दल ने नाकाबंदी कर ट्रकों की तलाशी शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने एक ट्रक से एक करोड़ रुपए मूल्य का 727.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि शहर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 727.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की कीमत एक करोड़ नौ लाख रुपए है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के निवासी ट्रक चालक बनुनन्द यादव (36) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक मुखबिर ने ट्रक से गांजा तस्करी की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस दल ने नाकाबंदी कर ट्रकों की तलाशी शुरू की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तब उसमें दीवार पर किए जाने वाले पेंट के डिब्बों के बीच 18 बोरी में रखा 727.165 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब ट्रक चालक से इस संबंध में पूछताछ की गई तब उसने बताया कि वह गांजा उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक और गांजा जब्त कर लिया है तथा ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें