फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दोस्त ने ही चाकू से वार कर की थी हत्या, आरोपी बोला- शराब पीने के बाद नीचा दिखाता था सोनू

Thu, 24 Oct 2024 05:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव जिले में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोस्त ने ही हत्या की थी। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना रेस्ट हाउस के पास युवक निकलेश उर्फ सोनू पटेल की धारदार हथियार से 23 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने आज पूरे मामले में कोतवाली थाना में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने सोनू के दोस्त को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी मनीष वर्मा (23) ने शराब के नशे में सोनू के ऊपर धारदार हथियार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी थी। सोनू अक्सर शराब के नशे के बाद उसे नीचा दिखाता था और मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी और सोनू दोनों दोस्त थे।

एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि कल दोपहर तीन बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या हो गई थी। बाद में पता चला कि इसकी हत्या इसके दोस्त मनीष वर्मा ने ही की। पुलिस ने खैरागढ़ से आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेजा। विवेचना में यह पता चला कि यह दोनों आपस में दोस्त थे। जन्मदिन की पार्टी मनाते हुए शराब पीकर घूम रहे थे और अचानक ही वाद-विवाद में आरोपी ने हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें