फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर ठगी; शादी का झांसा देकर अंतर्राज्यीय आरोपी ने उड़ाए 8 लाख रुपए, गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 06:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अगर आप भी मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इसे पढ़ना आपके लिए जरूरी है। ऐसा ही मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने क्षेत्र में देखने को मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए जीवनसाथी ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इसे पढ़ना आपके लिए जरूरी है। ऐसा ही मामला रायपुर के तेलीबांधा थाने क्षेत्र में देखने को मिला है। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट जुड़ी थी। इस दौरान उसे एक अंतर्राज्यीय युवक ने शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसका नागपुर महाराष्ट्र निवासी परम सवालाखे से संपर्क हुआ। युवक ने एनएचआई नागपुर में कार्य करना बताया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत के साथ ही मिलना भी शुरू हो गया। आरोपी 22 अप्रैल को प्रार्थिया से मिलने रायपुर आया था। परम सवालाखे ने प्रार्थिया से 5 हजार रुपए की मांग की। जिस पर प्रार्थिया ने उसे दे दी। इसके बाद फिर 20 हजार रुपए मांगे। इस तरह कई बार में 8 लाख रुपए ऐंठ लिए। 

इस दौरान प्रार्थिया लगातार परम सवालाखे से मिलती रही पर उसने अलग-अलग समस्या बताकर लड़की से पैसा मांगता रहा। आरोपी के  झांसे में आकर वह 3 माह में 7 से 8 लाख रुपए दे दी। इसके बाद उसने दिए गए पैसे को मांग की। इस पर आरोपी ने उसे गुमराह कर बहाने बनाते रहा । ठगी का शक होने पर लड़की ने लड़के के परिवार की जानकारी इकट्ठा की। जानकारी में पाया कि परम सवालाखे शादीशुदा है। उसके बच्चे, पिता और दादी भी हैं। वह बेरोजगार है। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रार्थिया ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस टीम और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम ने खोजबीन शुरू किया। इस दौरान आरोपी की जानकारी मिलने पर पुलिस महाराष्ट्र के नागपुर के लिए रवाना हुई। वहां से उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने घटना को अंजाम देना कुबूल कर लिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें